"सबका सम्मान, जीवन आसान" नीति के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी", आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई की जा रही है*
* जिलाधिकारी के द्वारा आज सोमवार को 48 लोगों की समस्या को सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया गया निदेश
सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं।
कटिहार,05 अक्टूबर 2026 सोमवार।
बिहार सरकार के निर्देशानुसार"सबका सम्मान जीवन आसान" नीति के तहत "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
आज सोमवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 48 लोगों की समस्याओं को जिलाधिकारी के द्वारा सुना गया तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्यनिषेध उत्पाद विभाग एवं निबंधन, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित पीजीआर ओ एवं विकास कार्यों से संबंधित मामले थे, जिनका एक एक करके निष्पादन किया गया।
सभी आवेदनों के संदर्भ में समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #follower #katihar #samratchoudhary #JantaDarbar
Katihar, Bihar | Oct 5, 2026