रेलवे स्टेशन पर भामाशाह मंत्री परिवार द्वारा बनाए गए रामेश्वरी देवी कल्याणचंद मंत्री यात्री विश्रामगृह का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर राम जन्मभूमि के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी जी महाराज, केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, किसान आयोग अध्यक्ष सी आर चौधरी एवं मंत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे। भामाशाह श्याम सुंदर मंत्री ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया।