जमुई: CM के संभावित कार्यक्रम को लेकर DM और SP ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के समाधि स्थल नयागांव का किया निरीक्षण
Jamui, Jamui | Jun 19, 2025 आगामी 24 जून को दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल नयागांव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गुरुवार की सुबह 10:00 बजे DM श्री नवीन और SP विश्वजीत दयाल ने अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया।