जमुई: महिसौडी स्थित डॉक्टर नीरज साह के क्लीनिक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार बच्चे को घसीटा, सीसीटीवी आया सामने
Jamui, Jamui | Jun 19, 2025 जमुई -सिकंदरा मुख्य मार्ग के डॉक्टर नीरज साह के क्लीनिक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रहे एक साइकिल सवार (14) बच्चे को 30 मीटर तक घसीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। वहीं ट्रैक्टर द्वारा साइकिल सवार बच्चे को घसीटने का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार की सुबह 10 बजे सामने आया है।