जमुई: पुलिस ने डुमरी चेक पोस्ट से शराब के साथ दो बाइक सवारों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jun 19, 2025 उत्पाद पुलिस ने डुमरी चेक पोस्ट से बुधवार की रात 9 बजे के करीब शराब के साथ दो बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुभाष पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान डुमरी चेक पोस्ट के पास से एक बाइक सवार को रोककर जब जांच की गई तो भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।