जमुई: चुनावी रंजिश में घायल मुड़बरो गांव निवासी पूर्व मुखिया बमबम पंडित को मिली जान से मारने की धमकी, एसपी से मांगी सुरक्षा
Jamui, Jamui | Jun 19, 2025 गरही थाना क्षेत्र के मुड़बरो गांव निवासी और पूर्व मुखिया बमबम पंडित ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को आवेदन सौंपा। उन्होंने खुद को और अपने परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत की और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।