सिवनी: भाटीवाड़ा और बेलखेड़ी में विशाल ईनामी दंगल आयोजित, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बढ़ाया पहलवानों का उत्साह
Seoni, Seoni | Nov 11, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने ग्राम भाटीवाड़ा और बेलखेड़ी में आयोजित विशाल ईनामी दंगल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। बुधवार को विधायक ने फीता काटकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया और कुश्ती प्रतिभाओं की सराहना की।