नौगावां सादात: नौगांवा में प्रशासन को ओपी राजभर के नेता ने दी खुलेआम चेतावनी, कहा- प्रदेशभर में जाम लगा दूंगा, सुधांशु हत्याकांड
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में सुधांशु प्रजापति हत्याकांड को लेकर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मृतक के पिता हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची तथा उन्हें समझाने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष।