जमुई में हथियारों की बड़ी बरामदगी, 4 गिरफ्तार!
अवैध हथियारों के खिलाफ जमुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जमुई थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 देशी हथियार और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जमुई थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने की।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
4 आरोपी गिरफ्तार | 4 हथियार बरामद | 23 कारतूस जब्त
#Jamui #JamuiNews #JamuiPolice #BiharNews #BiharPolice #CrimeNews #BreakingNews #ArmsRecovery #PoliceAction #STF #DIU #SevanTakNews #SevenTakNews
Sono, Jamui | Aug 19, 2026