जमुई: नीमारंग में मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने इंदपे के पास 2 घंटे किया सड़क जाम
Jamui, Jamui | Apr 22, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले में 16 अप्रैल को हुई मारपीट की घटना में घायल युवक निर्मल सिंह की पटना में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जैसे ही उनका शव गांव पहुंचा, परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।गुस्साए लोगों ने जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।