गुरूर: बेटी के जन्मदिन पर पति-ससुर ने विवाहिता से की मारपीट, साथ चलने से इनकार करने पर सनौद थाने में दर्ज हुआ केस
Gurur, Balod | Jun 29, 2026 बेटी का जन्मदिन मनाने के बहाने मायके पहुंचे पति और ससुर पर विवाहिता से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। मामले में सनौद थाना पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296 और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।