महेश्वर: जलूद पंपिंग स्टेशन की लापरवाही से खेत जलमग्न, महेश्वर में किसानों की फसलें डूबीं, अधिकारी बोले- तेज आवाज में मत बोलो
खेत में भराया पानी। महेश्वर तहसील के ग्राम छोटी खरगोन में इंदौर नगर निगम के जलूद पंपिंग स्टेशन की लापरवाही से किसानों के खेत जलमग्न हो गए। बीती रात पीएचई पंप से ओवरफ्लो हो रहे पानी को बिना किसी पूर्व सूचना के नाले में छोड़ दिया गया, जिससे पानी का स्तर बढ़ गया और खड़ी फसलें डूब गईं। रविवार शाम 4 बजे