भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट!
भोजपुर के बिलौटी गांव में आज न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष एवं रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली।
17 जून को हुए इस चर्चित एनकाउंटर के बाद लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब जांच नए चरण में पहुंच गई है। जिले के डीआईजी, डीएम और एसपी भी जांच टीम के साथ मौजूद रहे।
अब सबकी नजर न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट पर है। क्या जांच से सामने आएगी पूरी सच्चाई? यह आने वाला समय बताएगा।
#bhojpurkhabarnama
#BharatTiwari #Bhojpur #Bilauti #JudicialInquiry #BiharNews #ViralPost