लालगंज: तहसील सभागार लालगंज में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी एसडीएम ने
लालगंज तहसील सभागार में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उप जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान घर-घर पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति का सही विवरण दर्ज किया जाए। जिससे कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रहे। शुक्रवार शाम 4:00 बजे लहंगपुर में प्रगणक ने घर-घर पहुंचकर सर्वेक्षण प्रक्रिया की जानकारी हासिल किया।