प्रतापगढ़: कहैनिया गांव में जमीनी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई, पुलिस से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद कहैनियां में जमीनी रंजिश को लेकर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पीड़ित महिला का आरोप है कि। जब वह चिल्लाई और आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस मामले में पीड़ित महिला ने शुक्रवार की शाम 5:30 बजे आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की माग की है।