प्रतापगढ़: क्लेम राशि में देरी से नाराज आशा सहयोगिनियों ने सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़, राजस्थान प्रदेश आशा सहयोगिनी कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष विद्या टेलर के नेतृत्व में मंगलवार को करीब 90 से 100 आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा किए गए कार्यों की क्लेम राशि और क्लेम फॉर्म का भुगतान समय प