सिमरिया: लुधनी रोड में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों, पाइप और लोहे की रॉड से हमला
Simariya, Panna | Jan 20, 2025 पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत लुधनी रोड में करीब 5 लोगों के द्वारा विगत दिनांक 19 जनवरी दिन रविवार को रात लगभग 10 बजे घर में घुसकर पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि किसान के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी मारपीट की गई और चीखने चिल्लाने पर हमलावर मौके से भाग खड़े हुए।