मंझनपुर: 31 अक्टूबर को बाजार जाने निकले पति लापता, पत्नी पश्चिम शरीरा थाने से एसपी कार्यालय तक लगा रही चक्कर
कौशाम्बी में पति के अचानक लापता होने से परेशान एक महिला अपने पति की तलाश में पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही है। महिला प्रियंका निवासी दानपुर का कहना है कि उनके पति 31 अक्टूबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनके साथ घुलन और राजकुमार भी थे, लेकिन इसके बाद से पति घर वापस नहीं लौटे।