अल्बर्ट एक्का (जारी): रुद्रपुर में रामायण दर्शन और भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल, गांव पहुंची एकल विद्यालय अभियान की रथ यात्रा
एकल विद्यालय अभियान के तहत जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शुक्रवार के सुबह आठ बजे बताया गया कि अभियान की रथ यात्रा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। उपस्थित ग्रामवासियों को वीडियो के माध्यम से रामायण दर्शन कराया गया तथा रामकथा का श्रवण भी कराया गया।