शनिवार दोपहर को पचरुखिया के प्राथमिक विद्यालय पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बूथ का तथा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि हर एक आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखा जाए। जनपद में लोक सभा 63 महाराजगंज में मतदाताओं के द्वारा वोट डाला जा रहा है इसी के दौरान यह निरीक्षण किया गया।