बिल्हौर: बिल्हौर कस्बे में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गंभीर, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
बिल्हौर कस्बे में अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था ने स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रेलवे स्टेशन के पास, पेट्रोल पंप ,ककवन रोड तिराहा और नगर पालिका मार्केट जैसे प्रमुख इलाकों में सड़कें और फुटपाथ अवैध अतिक्रमण की वजह से सकरी हो गई हैं। स्टेशन के पास इसी वजह से गुरुवार शाम 6 बजे भीषण जाम लग गया, जिससे काफी देर तक लोगों को जाम से जूझना पड़ गया।