बिल्हौर: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच, डेंगू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला
शिवराजपुर ब्लॉक के मुश्ता गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार पड़े मरीजों की जांच की। जिसमें कोई भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं पाया गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे जिले से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहुंचे मलेरिया विशेषज्ञ अरुण सिंह व सीएचसी से मयंक ने गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की।