बिल्हौर: शिवराजपुर में फरुर्खाबाद विभाग की विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित हुई
शिवराजपुर कस्बे के निजी गेस्ट हाउस में बुधवार को सुबह 11 बजे फरुर्खाबाद विभाग विहिप की बैठक की गई। बैठक से पहले पुरूषोतम श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बुधवार को कस्बे के निजी गेस्ट हाउस में विहिप फरुर्खाबाद विभाग बैठक में दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दिनोरिया ने की।