बिल्हौर थाना क्षेत्र से महिला पुलिस कर्मियों को फोन कर बार-बार अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विपिन (28 वर्ष) बार-बार 1090 पर कॉल कर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गुरुवार शाम 5 बजे जेल भेज दिया गया है।