महाशिवरात्रि के अवसर पर औड़िहार में गंगा किनारे स्थित विश्वेश्वर नाथ महादेव का उज्जैन के महाकाल रूप में स्थानीय शिवभक्तों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। आयोजक टीम के डॉ विनय पाठक ने बताया कि महादेव के श्रृंगार का यह 17वां वर्ष है। हर वर्ष अलग-अलग स्वरूप में शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है। मंदिर पर देर रात लगभग 1 बजे तक आयोजन चलता रहा।