परसिया: कोसमी हनुमान मंदिर में दूध से अभिषेक, हनुमानजी को 56 मिष्ठान का भोग लगा
सिद्ध हनुमान मंदिर कोसमी में शनिवार को हनुमान जी अभिषेक किया गया। 21 लीटर गाय के दूध से हनुमान दादाजी का महा अभिषेक किया गया।56 प्रकार के मिष्ठान से महा भोग लगाया लगाया गया। गर्भगृह को विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों से सजाया गया। सुंदर वस्त्रों से श्रृंगार किया गया। दक्षिण भारत मे नरक चौदस पर हनुमानजी का जन्मदिवस मनाया जाता है।