सहजनवा: सहजनवा क्षेत्र में पति के जेल जाते ही विवाहिता को घर से निकाला, ननद के पति पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप
सहजनवा क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष और ननद के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद पति एक आपराधिक मामले में जेल चला गया, जिसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। महिला का आरोप है कि उसे कम दहेज लाने का ताना दिया जाने लगा और मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया।