प्रतापगढ़: महाराष्ट्र चुनाव और उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बाबागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
महाराष्ट्र चुनाव समेत उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को दोपहर 2.50 बजे बाबागंज में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। भाजपा महिला प्रकोष्ठ के अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए जमकर जश्न मनाया।कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरीके से देश को तोड़ने के नाम पर विपक्ष राजनीति करती है उसका ज़बाब है।