जमुई: लोहरा छठ घाट पुल के पास हथियारबंद लुटेरों ने शादी से लौट रहे दो युवक से की लूटपाट विरोध करने पर की मारपीट
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा छठ घाट पुल के पास भगनी की शादी समारोह में शामिल होकर अचहरी लौट रहे दो बाइक सवार युवक से हथियारबंद आधा दर्जन लुटेरों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। वहीं विरोध करने पर लुटेरों ने हथियार के बट से मारकर दो युवक को घायल कर दिया। जिसे 112 पुलिस की टीम के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।