जमुई: विश्व मलेरिया दिवस पर जमुई PHC सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से निकाली गई जागरूकता रैली, कर्मियों को दिलाया गया शपथ
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 गुरुवार को जिलेभर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों के स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी व कर्मी तथा स्कूली बच्चों द्वारा मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। साथ ही जागरूकता पर्चा भी बांटा गया। इस दौरान एसीएमओ डॉक्टर अरविंद कुमार द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों को शपथ भी दिलाई गई।