जमुई: जल्द ही सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगी लिफ्ट की सुविधा, 8 वर्ष बाद कार्य हुआ शुरू
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 सदर अस्पताल में जल्द ही दिव्यांग एवं गर्भवती के अलावा अन्य मरीजों को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है।।लिफ्ट से संबंधित सारे सामान उपलब्ध करा दिया गया है। लिफ्ट लगने के बाद खास कर गर्भवती मरीजों को आसानी होगी। काम कर रहे कारीगरों की माने तो अगले एक महीने के बाद लिफ्ट पूरी तरह से चालू हो जाएगा।