जमुई: धोबटिया गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट तीन घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 सोनो थाना क्षेत्र के धोबटिया गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए दोपहर बाद सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान धोबटिया निवासी पविया देवी, सुमित्रा देवी तथा नारायण मंडल के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि प्रमोद मंडल, नारायण मंडल सहित अन्य के द्वारा मारपीट की गई है।