जमुई: सुग्गी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, दोनों तरफ से 4 लोग हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 26, 2024 सुग्गी गांव में गुरुवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पिता- पुत्र तो दूसरे पक्ष से साला और बहनोई घायल हो गए। चारों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक पक्ष से सुरेंद्र गोस्वामी और उनके पुत्र सचिन गोस्वामी शामिल हैं, दूसरे पक्ष से गौरीशंकर और उनके बहनोई रणवीर गोस्वामी घायल हुए है