जमुई: सेवा गांव में मूंग व प्याज लगे फसल में बकरी घुसने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला को पीटा,सदर अस्पताल में कराया भर्ती।
Jamui, Jamui | Apr 25, 2024 गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में मूंग व प्याज लगे फसल में बकरी घुसने का विरोध करने पर दबंग पड़ोसी ने एक महिला को लोहे के रॉड़ से मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल महिला की पहचान सेवा गांव निवासी राजेश रावत की पत्नी राखी देवी के रूप में की गई है।