अल्बर्ट एक्का (जारी): अपराधिक तत्वों पर बेटे को बंधक बनाने का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
जारी थाना क्षेत्र से युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने आरक्षी अधीक्षक को आवेदन दिया है। बताया कि गांव के कुछ युवकों ने उनके 18 वर्षीय बेटे गगन भारती को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में रखा है और उसका ATM व मजदूरी की रकम ले रहे हैं।बताया गया कि युवक 20 अगस्त 2025 को मजदूरी के लिए घर से निकला था जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा।