अररिया, 23 अक्टूबर 2026
52वीं एसएसबी कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक आयोजित, सुरक्षा एवं समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए
52वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कैंप में सेक्टर लेवल लीड इंटेलिजेंस एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री मधुकर अमिताभ, उप महानिरीक्षक, सेक्टर मुख्यालय एसएसबी, पूर्णिया द्वारा की गई। बैठक में जिलाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक, अररिया श्री जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विभिन्न सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सूचनाओं के प्रभावी आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा, संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी तथा संबंधित एजेंसियों के बीच आपसी सहयोग को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, महत्वपूर्ण सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिला प्रशासन, अररिया द्वारा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
16 views | Araria, Bihar | Oct 23, 2026