सांगानेर: जयपुर में पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की अहम बैठक आयोजित, प्रत्याशियों के नामों पर हुआ विचार-विमर्श
राजस्थान में आगामी पंचायती राज और निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया गया।