डलमऊ: मुराईबाग के पास शराब के नशे में चला रहे डंफर चालक ने रोड पर जा रहे बालक को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होने से टला
डलमऊ कस्बे के मुराईबाग चौराहे पर एक डंपर चालक शराब के नशे में डंफर चला रहा था तभी उसने मुराई बाग चौराहे के पास जा रहे एक बालक को टक्कर मार दिया। जिससे बालक के पैर में चोट लगी है,गनीमत रही की मौके पर कस्बे के लोग एकत्रित हो गए,नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। मौके पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने घायल का उपचार करवाया।