डलमऊ: धमधमा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना को विस्तार से बताने के लिए आयोजित हुई बैठक
विकासखंड दीन शाह गौरा के धमधमा ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना को विस्तार से बताने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी अंकित मिश्रा व ग्राम प्रधान मोबीन अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री मिश्रा ने पीएम आवास के पात्रता के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।