डलमऊ: सराय दिलावर गांव की एक महिला के साथ ठगो ने 5 लाख 21 हजार रुपए की ठगी
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय दिलावर गांव की शांति देवी ने डलमऊ कोतवाली में तहरीर देकर आप बीती बताई है कि मेरे पिता ने जमीन बेची थी। जिससे मेरे अकाउंट में रुपए थे। ठगो के द्वारा यूपीआई के माध्यम से 5 लाख 21 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है। जानकारी होने पर महिला परेशान हो गई और उसने आप बीती डलमऊ कोतवाली में सुनाई है।