डलमऊ: कोरिहानी मजरे भगवंतपुर चंदनिहा गांव में दबंगों ने मां बेटा को पीटा, पुलिस जांच में जुटी
गदागंज के कोरिहानी मजरे भगवंतपुर चंदनिहा गांव के विश्वदेव यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी मां धान काटने के लिए गई थी तभी गांव के ही रामबरन मौर्या,विनोद कुमार मौर्य समेत पांच लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारा पीटा है और जब मैं बचाने गया तो मुझे भी मारा पीटा है।जिससे मुझे व मेरी मां को गंभीर चोटें आई है। गदागंज पुलिस जांच में जुट गई है।