राजपुर: ज्ञान भारतम मिशन: पांडुलिपि सर्वेक्षण में सहयोग के लिए दो व्यक्ति सम्मानित, डीएम बक्सर ने की सराहना
Rajpur, Buxar | May 25, 2026 ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपियों के सर्वेक्षण कार्य में उत्कृष्ट सहयोग देने पर जिला पदाधिकारी बक्सर साहिला ने देवेंद्र सिंह एवं राज कुमार भारती को समाहरणालय सभाकक्ष में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों के योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता बढ़ती है।