आगर: कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आज शाम 5 बजे आयोजित हुई
कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में आज शुक्रवार शाम 5 बजे ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।