आगर: कुलमडी के पास बाइक के सामने गाय आने से 45 वर्षीय व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कुलमड़ी के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बाइक के सामने अचानक गाय आ जाने से ग्राम खेड़ी गुराड़िया निवासी 45 वर्षीय नागू सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।