आगर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति यादव ने संयुक्त कलेक्टर कार्यालय में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम 4 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन में निर्भीक होकर मताधिकार के प्रयोग की शपथ ली।