खेलो एमपी यूथ गेम्स (12 से 31 जनवरी) के प्रचार-प्रसार हेतु गुरुवार को आगर-मालवा में टॉर्च रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ थाना मैदान से कलेक्टर प्रीति यादव एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में संपन्न हुई। इसमें पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, विभिन्न विद्यालयों के छात