हथुआ: मोकामा विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर 5 जून तक रोक, कोर्ट ने पुलिस से एफएसएल रिपोर्ट मांगी
बिहार की राजनीति और मनोरंजन जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है। गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और मशहूर भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को एक आपराधिक मामले में बड़ी राहत दी है। न्यायालय ने दोनों की गिरफ्तारी पर फिलहाल 5 जून तक के लिए अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई के लिए भी 5 जून की तारीख तय हुई है।