कायमगंज: कायमगंज पुलिस ने 38 किलो से अधिक गांजा नष्ट किया, कानपुर प्लांट में 'ऑपरेशन दहन' के तहत हुई कार्रवाई
कायमगंज कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भारी मात्रा में बरामद गांजा नष्ट किया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन दहन' के तहत नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के निर्देश पर हेड मुहर्रिर असलम खान ने यह विधिक प्रक्रिया पूरी कराई। वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण और पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।