गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में दिनदहाड़े ट्रकों से बैटरी चोर रंगे हाथों पकड़ा गया, एक दबोचा, तीन फरार, वीडियो वायरल
गुना। नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में बुधवार 19 अगस्त शाम करीब 4 बजे ट्रकों से बैटरी चोरी करने का मामला सामने आया। चार संदिग्धों में से एक युवक को ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। डायल 112 पहुंचती इससे पहले आरोपी की भीड़ ने जमकर खबर ले डाली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है