बिहपुर: एसडीओ ने किया बिहपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण
एसडीओ रोहित कर्दम ने बिहपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मी अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अंचलाधिकारी और गोदाम के सहायक महाप्रबंधक के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है। एसडीओ ने कहा कि बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों पर कार्रवाई होगी